फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: मुख्यमंत्री ने किए 74 करोड़ 99 लाख के उद्घाटन-शिलान्यास

Tue, 12 Mar 2024 09:31 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
मुख्यमंत्री ने किए 74 करोड़ 99 लाख के उद्घाटन-शिलान्यास
विज्ञापन

चुवाड़ी पहुंचने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सीएम सुखविंद्र सिंह सुक्खू का किया भव्य स्वागत
सलोह और सिहुंता पंचायत के मोतला गांव में बाढ़ सुरक्षा कार्य की भी रखी आधारशिला
संवाद न्यूज एजेंसी
चुवाड़ी (चंबा)। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने चुवाड़ी प्रवास के दौरान 74 करोड़ 99 लाख के विकासात्मक कार्यों के उद्घाटन और शिलान्यास किए। उन्होंने 3 करोड़ 37 लाख 76 हजार रुपये से निर्मित विधानसभा क्षेत्र भटियात के सरना, सलोह, चुलारी और तहसील भटियात के साथ लगते गांव के लिए जल जीवन मिशन के तहत उठाऊ जल आपूर्ति योजना और नाबार्ड के तहत अपर और लोअर वडिंगी की उठाऊ जल आपूर्ति योजना का लोकार्पण किया। इसके अतिरिक्त विभिन्न योजनाओं की आधारशिला भी रखी। उन्होंने भटियात के समोट और अन्य साथ लगते गांवों की ग्रेविटी वाटर सप्लाई स्कीम की पाइप जल योजना व राजैन-सरोगा कुहल की री-मॉडलिंग और संवर्द्धन की आधारशिला रखी। उन्होंने जतरून-त्रिमठ और सलोह गांव तथा ग्राम पंचायत सिहुंता के मोतला में बाढ़ सुरक्षा कार्य की भी आधारशिला रखी। चुवाड़ी कस्बे की जल आपूर्ति योजना के सुधारीकरण और संवर्धन तथा शाहपुर सिहुंता जोत चंबा मार्ग के चुवाड़ी में कालीघार भूस्खलन आपदा की रोकथाम के लिए भूस्खलन शमन उपायों की आधारशिला रखने के साथ प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत सिहुंता जोलना खास सड़क के उन्नयन के लिए शिलान्यास किया। इससे पहले चुवाड़ी हेलीपैड पहुंचने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री का भव्य स्वागत किया। विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया सहित चंबा सदर के विधायक नीरज नैय्यर और कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें