चंबा। आईसेक्ट शिक्षण संस्थान सुल्तानपुर में आजादी दिवस को लेकर कार्यक्रम हुआ। इसमें सदर के विधायक नीरज नैय्यर मुख्यातिथि थे। सबसे पहले संस्थान की छात्राओं ने वंदेमातरम् की प्रस्तुति दी।
मुख्यातिथि ने शहीदों के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। संस्थान के एमडी नरेंद्र सोनी ने मुख्यातिथि को सम्मानित किया। संस्थान की छात्राओं ने देश रंगीला गीत पर मनमोहक नृत्य किया। छात्रा ने मेरा मुल्क मेरा देश मेरा यह वतन गीत गाकर माहौल को देश भक्ति के रंग में रंग दिया। चित्रकला प्रतियोगिता भी करवाई गई। इसमें विजेता प्रतिभागियों को मुख्यातिथि ने पुरस्कार दिए। विधायक ने कहा कि पूरा देश स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास से मना रहा है। उन्होंने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश करने वाली छात्राओं को सम्मानित किया। संवाद