फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. मनीष गर्ग ने वर्चुअली लांच किया चंबा का स्वीप गीत

Fri, 10 May 2024 10:26 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। चंबा में निर्वाचन विभाग की ओर से मतदाता जागरूकता को लेकर मनोरंजक और ज्ञानवर्धक गीत लांच किया गया। मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. मनीष गर्ग की ओर से वर्चुअल लांच किए गए इस गीत को जिला चंबा के गायक राजीव थापा ने आवाज दी है।
विज्ञापन

गीत की रचना उपायुक्त के सहायक आयुक्त पृथ्वी पाल सिंह ने की है। गीत के माध्यम से न केवल जिला वासियों से लोकसभा चुनावों में हर हाल में मतदान करने की अपील की गई है, बल्कि इस वीडियो गीत में जिला की पारंपरिक वेशभूषा व रहन-सहन के अलावा जिले के खूबसूरत पर्यटक स्थलों को भी दर्शाया गया है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने जिला प्रशासन चंबा की ओर से मतदाता जागरूकता की दिशा में किए गए इस प्रयास की भरपूर सराहना करते हुए उन्हें बधाई दी। गीत के लांचिंग अवसर पर उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी मुकेश रेपस्वाल ने बताया कि इस गीत की रचना जिले के एसी टू डीसी पृथ्वीराज सिंह ने की है। इससे क्षेत्र के प्रसिद्ध गायक राजीव थापा ने अपनी आवाज दी है।

कहा कि जिला चंबा में कुल 631 मतदान केंद्र हैं। इनमें 71 मतदान केंद्र ऐसे हैं, जहां लोकसभा चुनाव 2019 के दौरान मतदान की प्रतिशतता 60 प्रतिशत से कम रही है। इन मतदान केंद्रों पर निर्वाचन विभाग के दिशा-निर्देश के अनुसार मिशन 414 के तहत प्राथमिकता के आधार पर मतदाता जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया जा चुका है। उन्होंने बताया कि मतदाताओं को प्रोत्साहित करने के लिए स्थानीय स्कूली बच्चों की ओर से बनाए गए निमंत्रण कार्ड भी वितरित किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें