फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: नगाली के खिरड़ीधार में छिंज मेला 7 सितंबर से

Wed, 02 Sep 2026 05:00 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
बनीखेत (चंबा)। नगाली पंचायत के खिरड़ीधार में 7 से 9 सितंबर तक लखदाता छिंज मेले का आयोजन होगा। मेले के दौरान खेलकूद प्रतियोगिताओं के साथ दंगल आकर्षण का केंद्र रहेगा। 7 सितंबर को प्रतियोगिताओं का आगाज होगा, इसमें कबड्डी और कुश्ती समेत अन्य मुकाबले करवाए जाएंगे। 8 सितंबर को ग्राम पंचायत बगढार की ओर से दंगल करवाया जाएगा। वहीं, 9 सितंबर को ग्राम पंचायत नगाली की ओर से दोपहर में लड़कियों के लिए कुर्सी दौड़ प्रतियोगिता आयोजित होगी। इसके बाद दंगल करवाया जाएगा। छिंज मेला कमेटी के अध्यक्ष सुभाष शर्मा और सचिव बलदेव सिंह ने बताया कि मेले को लेकर तैयारियां की जा रही हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें