फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: निर्जला एकादशी पर शहर में जगह-जगह लगीं छबीलें

Thu, 25 Jun 2026 11:03 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
चंबा में सपड़ी के पास निर्जला एकादशी के मौके पर लगाई गई छबील।संवाद
विज्ञापन
चंबा। निर्जला एकादशी पर चंबा शहर के बाजारों, चौकों और प्रमुख मार्गों पर दुकानदारों और सामाजिक संगठनों ने जगह-जगह छबील लगाईं। राहगीरों को शीतल जल, शरबत और अन्य पेय पदार्थ बांटे गए। दुकानदारों ने अपने प्रतिष्ठानों के बाहर विशेष प्रबंध कर राहगीरों को ठंडा पानी और शरबत पिलाया। सुबह से लेकर देर शाम तक लोगों की आवाजाही बनी रही और छबील पर सेवा जारी रही। स्थानीय लोगों ने कहा कि निर्जला एकादशी का विशेष धार्मिक महत्व है। इस दिन जल सेवा को पुण्य का कार्य माना जाता है। इसी भावना के साथ शहर के विभिन्न क्षेत्रों में छबीलें लगाकर लोगों की सेवा की गई। सेवा कार्य में युवाओं, व्यापारियों और सामाजिक संगठनों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। पूरे शहर में धार्मिक आस्था और मानव सेवा का वातावरण देखने को मिला। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें