फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: भारतीय टीम को शतरंज एसोसिएशन चंबा ने दी बधाई

विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। शतरंज ओलंपियाड में पुरुष-महिला दोनों स्पर्धाओं में दो स्वर्ण पदक जीतने पर जिला शतरंज एसोसिएशन चंबा ने भारतीय टीम को बधाई दी है। एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. संजीव सूरी ने कहा कि यह उपलब्धि भारत की खेल यात्रा में एक नया अध्याय है। अखिल भारतीय शतरंज महासंघ और भारतीय खेल प्राधिकरण नई दिल्ली में आयोजित सम्मान समारोह में पहुंचकर जिला चंबा शतरंज एसोसिएशन के महासचिव संजीवन सारस्वत ने सभी विजेताओं को शुभकामनाएं दी हैं। कहा कि हाल ही में भारत ने बुडापेस्ट में आयोजित शतरंज ओलंपियाड में शानदार प्रदर्शन करते हुए पुरुष और महिला स्पर्धाओं में स्वर्ण पदक हासिल करके इतिहास रचा है। स्वर्ण पदक जीतने वाली भारतीय ओपन टीम में डी. गुकेश, अर्जुन एरिगैसी, आर प्रगनानंद, विदित गुजराती और पेंटाला हरि कृष्णा शामिल रहे। विजयी भारतीय महिला टीम में हरिका द्रोणावल्ली, वैशाली रमेशबाबू, दिव्या देशमुख, वंतिका अग्रवाल और तानिया सचदेव शामिल रहीं। डॉ. संजीव सूरी ने कहा कि इस उल्लेखनीय उपलब्धि ने भारत के खेल पथ में एक नया अध्याय जोड़ दिया है। एसोसिएशन की ओर से वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉ. नीलम कुमारी, उपाध्यक्ष नवजोत जोशी, महासचिव संजीवन सारस्वत, संयुक्त सचिव अभिनव शर्मा और कोषाध्यक्ष सुशील गुप्ता सहित जिला चंबा के सभी वरिष्ठ शतरंज खिलाड़ियों ने भी भारतीय टीम को बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें