फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: तीन साल बाद हुई रसायन विज्ञान प्रवक्ता की तैनाती

विज्ञापन
विज्ञापन
सलूणी (चंबा)। पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सलूणी में अब रसायन विषय की पढ़ाई प्रभावित नहीं होगी। सरकार ने स्कूल में रसायन विज्ञान के प्रवक्ता की तैनाती कर दी है। इससे अभिभावकों और स्कूली विद्यार्थियों में खुशी की लहर है। करीब तीन साल से यह पद खाली था। अभिभावकों ने इसके लिए शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर और पूर्व शिक्षा मंत्री आशा कुमारी का आभार जताया है। कार्यकारी प्रधानाचार्य सुमन ठाकुर ने बताया कि स्कूल में रसायन विज्ञान के प्रवक्ता की तैनाती हो गई है। इससे विद्यार्थियों को भरपूर शिक्षा मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें