फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: ड्रग निरीक्षक को देख दुकान बंद कर भाग गया केमिस्ट, दुकान सील, शटर पर चिपकाया नोटिस

Thu, 02 May 2024 10:46 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
चंबा में भरमौर-भरमाणी मार्ग जीरो पोंईट के पास दवाई की दुकान के बाहर चसपाया गया नोटिस।संवाद
विज्ञापन
ड्रग निरीक्षक को देख दुकान बंद कर भाग गया केमिस्ट, दुकान सील, शटर पर चिपकाया नोटिस
विज्ञापन

एक सप्ताह में किया कार्यालय में तलब, टीम ने भरमौर क्षेत्र में भरे 11 दवाइयों के सैंपल
एंटीबायोटिक, पेनकिलर, बच्चों का कफ सिरप और आंखों में डालने वाली दवा के भरे सैंपल
शिकायतें मिलने पर दी दबिश, ड्रग निरीक्षक की कार्रवाई से दवा विक्रेताओं में मचा हड़कंप
संवाद न्यूज एजेंसी
भरमौर (चंबा)। जनजातीय क्षेत्र भरमौर में ड्रग इंस्पेक्टर की अगुवाई में टीम को आता देख एक केमिस्ट दुकान बंद कर मौके से भाग गया। ड्रग इंस्पेक्टर ने दुकान को सील करने के साथ दुकान के शटर पर नोटिस चस्पां कर दिया है।
नोटिस में केमिस्ट को दुकान खोलने या एक सप्ताह के भीतर कार्यालय में तलब किया गया। इसके बाद ड्रग इंस्पेक्टर की अगुवाई में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने भरमौर अस्पताल समेत निजी केमिस्ट की दुकानों से एंटी बॉयोटिक, पेनकिलर, बच्चों की खांसी के सिरप और बच्चों की आंखों में डालने वाली दवाओं के 11 सैंपल भरे। विभाग ये सैंपल जांच के लिए प्रयोगशाला में भेजेगा। इसकी रिपोर्ट के आधार पर ही आगामी कार्रवाई की जाएगी। ड्रग इंस्पेक्टर के औचक निरीक्षण करने से क्षेत्र में हड़कंप सा मच गया है।
विज्ञापन

जनजातीय क्षेत्र भरमौर में दवा विक्रेताओं की शिकायतें ड्रग इंस्पेक्टर के पास पहुंची हैं। इनके आधार पर वीरवार को ड्रग इंस्पेक्टर टीम के साथ तहसील मुख्यालय भरमौर औचक निरीक्षण के लिए पहुंचे। उनके भरमौर में दबिश देने की भनक लगते ही एक केमिस्ट अपनी दुकान बंद कर वहां से भाग गया। मौके पर पहुंची टीम को स्थानीय लोगों ने बताया कि बीते कल और सुबह भी केमिस्ट ने दवाइयों की दुकान खोली थी। स्वास्थ्य विभाग की टीम को देख कर भागने वाले दवा विक्रेता की दुकान को सील करने के साथ ही ड्रग इंस्पेक्टर ने नोटिस भी लगा दिया है। इसमें दवा विक्रेता को दुकान खोल कर ड्रग इंस्पेक्टर की ओर से जांच करने में सहयोग करने की बात कही गई है। साथ ही चेताया है कि यदि वे इसके लिए इच्छुक नहीं है तो एक सप्ताह के भीतर जिला मुख्यालय स्थित विभागीय कार्यालय में पहुंचे। इसके बाद फिर दवाइयों की दुकान की जांच की जा सके। टीम ने इसके बाद भरमौर अस्पताल समेत अन्य दवा विक्रेताओं की दुकानों से 11 दवाइयों के सैंपल एकत्रित किए। इन्हें जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा जाएगा।
विज्ञापन


ड्रग इंस्पेक्टर लवली ठाकुर ने बताया कि भरमौर में टीम के पहुंचने की भनक लगते ही एक केमिस्ट भाग गया। उसकी दुकान को सील करने के साथ ही शटर पर नोटिस लगाया गया है। बताया कि भरमौर अस्पताल समेत दवा विक्रेताओं की दुकानाें से 11 सैंपल एंटीबॉयोटिक, पेन किलर, बच्चों के कफ सिरप और बच्चों के आइस ड्राॅप्स के सैंपल लिए गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें