चंबा। साहो मार्ग पर रात में मरेडी चेक पोस्ट पर वन विभाग ने मुस्तैदी बढ़ा दी है। रात को गुजरने वाले सभी वाहनों की चेकिंग की जा रही है।
यह चेकिंग रात आठ बजे से लेकर सुबह होने तक चल रही है ताकि कोई भी वन संपदा की अवैध तस्करी न कर सके। मुख्य वन अरण्यपाल राकेश कुमार ने बताया कि गर्मी के मौसम में अकसर रात के अंधेरे में शातिर वन संपदा की तस्करी करने की फिराक में रहते हैं। इसमें जड़ी-बूटियों की अवैध तस्करी अधिक रहती है। ऐसे में वन विभाग की टीमों को निर्देश दिए गए हैं कि वे नियमित रूप से रात को पेट्रोलिंग कर वन विभाग की अवैध तस्करी पर नजर रखें। जिले में जितनी भी चेक पोस्टें हैं, वहां तैनात सभी कर्मचारियों को रात में अलर्ट रहने के निर्देश दिए गए हैं। डीएफओ को भी कहा गया है कि वे रात को नाके पर जाकर अपनी टीमों का मनोबल बढ़ाएं।