चंबा के चुवाड़ी में स्वास्थ्य शिविर के दौरान बुजुर्ग का चेकअप करती टीम।संवाद
चुवाड़ी (चंबा)। सैनिक विश्राम गृह चुवाड़ी में चिकित्सा जांच शिविर का आयोजन हुआ। इसमें 60 पूर्व सैनिक और वीरांगनाओं ने स्वास्थ्य की जांच करवाई। शिविर में 23 खून के नमूनों की जांच की गई। साथ ही मुफ्त दवाइयां भी आवंटित की गईं। पूर्व सैनिक के कैंटीन कार्ड भी बनाने को दिए। इस दौरान डॉ. युक्ति धर शर्मा की अगुवाई में नर्सिंग स्टाफ लाभ सिंह, जोगिंदर सिंह लैब टेक्नीशियन संजय क्लर्क ने भूतपूर्व सैनिकों की स्वास्थ्य की जांच में अहम भूमिका निभाई। इस दौरान चुवाड़ी भूतपूर्व सैनिक लीग के प्रधान बृजलाल शर्मा व सदस्य सुखलाल कंवर विशेष रूप से मौजूद रहे।