फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: भजन-कीर्तन से गूंजा चौरासी मंदिर परिसर

विज्ञापन
विज्ञापन
भरमौर (चंबा)। चंबा की गोलोक एक्सप्रेस संस्था की ओर से श्रद्धालुओं का एक दल दैविक भ्रमण के लिए चौरासी मंदिर परिसर पहुंचा। दल ने भरमौर बस अड्डे से लेकर चौरासी मंदिर परिसर तक नगर हरिनाम कीर्तन किया। उसके बाद श्री गणेश, धर्मेश्वर महाराज, भगवान नरसिंह देव, ढाई पौढ़ी, माता लखना, माता भरमाणी और हरिहर महादेव के दर्शन किए और जानकारी हासिल की। इस मौके पर गोलोक एक्सप्रेस के सह संस्थापक अधिवक्ता नितिन गुप्ता ने भागवत गीता के बारे में बताया। चंबा से वृंदावन के लिए हो रही धाम यात्रा के बारे में भी बताया गया। इसके बाद चौरासी मंदिर परिसर में भंडारा लगाया। इस मौके पर मोहिनी गुप्ता, नियति गुप्ता, रविंद्र कुमार, बोध राज, शैल्जा गुप्ता, अक्षित, संतोषी, मीनू, अंकू रावत आदि ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें