फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अव्यवस्था : नंगे पैरा भिड़ा दिए रेसलर, चोट लगी तो नहीं मिली फर्स्ट एड किट

Wed, 18 Oct 2023 10:32 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
चंबा में राज्य स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में कुश्ती मैच के दौरान मैट पर लेटा घायल ​खिलाड़ी।संवा
विज्ञापन
चंबा। लड़कों की 64वीं अंडर-19 राज्यस्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में अव्यवस्था हावी दिख रही हैं। जुगाड़ के सहारे करवाई जा रही प्रतियोगिता में नियम ताक पर रखने से भी परहेज नहीं किया जा रहा।
विज्ञापन

रेसलिंग प्रतियोगिता के दौरान विभिन्न भारवर्ग के पहलवानों को नंगे पैर मैदान में उतारा जा रहा है। खेल मैदान में चोटिल होने पर खिलाड़ियों को मौके पर प्राथमिक उपचार देने के लिए फर्स्ट एड किट तक का प्रबंध नहीं है। ऐसे हालात राज्य स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में सामने नजर आ रहे हैं। जिला चंबा मेजर खेलों की मेजबानी कर रहा है। ऐतिहासिक चौगान मैदान में राज्यस्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता के दौरान रेसलिंग के मुकाबले करवाए जा रहे हैं। इस दौरान खिलाड़ियों को नंगे पैर ही मैट पर उतारा जा रहा है। नियमों के अनुसार जूते पहनकर ही खिलाड़ी मैदान में उतरते हैं।
राज्यस्तरीय प्रतियोगिता के दौरान कोच समेत अन्य भी इस पर आपत्ति नहीं जता पाए। प्रतियोगिता के दौरान 79 किलोग्राम भार वर्ग में सोलन के रेसलर आकाश और हमीरपुर के रेसलर राजेंद्र धीमान के बीच मैच हुआ। इस दौरान हमीरपुर के रेसलर के एक दाव पर सोलन के रेसलर के माथे पर चोट लगने खून बहने लगा। साथ ही उसकी गर्दन में भी खिंचाव आ गया। रेसलर को चोटिल होता देख कोच समेत अन्य संचालक मौके पर पहुंचे। हैरत की बात रही कि राज्यस्तरीय प्रतियोगिता के दौरान चोटिल रेसलर को प्राथमिक उपचार देने के लिए फर्स्ट एड किट की व्यवस्था नहीं थी। कुछ देर बाद कोच समेत अन्य खिलाड़ी चोटिल रेसलर को लेकर पैदल ही मेडिकल कॉलेज गए। मेडिकल कॉलेज में चोटिल खिलाड़ी को प्राथमिक उपचार दिया गया।
विज्ञापन


रेसलिंग प्रतियोगिता में जूते पहनकर भाग लेना पड़ता है। कई जिलों के खिलाड़ी पहली बार प्रतियोगिता में भाग ले रहे थे। इस वजह से नंगे पैर ही मैट पर उतर गए। उन्हें चेताया गया कि अगली बार नंगे पैर आने पर उन्हें खेलने नहीं दिया जाएगा। प्रतियोगिता के दौरान चिकित्सक, नर्स समेत अन्य स्वास्थ्य कर्मी मौके पर मौजूद रहे। अत्यधिक खून बहने पर लििड़ी को प्राथमिक उपचार दिए बगैर ही मेडिकल कॉलेज के लिए ले जाया गया। - तिलक बिजलवान, सहायक जिला शारीरिक शिक्षा अधिकारी

चंबा में राज्य स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में कुश्ती मैच के दौरान मैट पर लेटा घायल खिलाड़ी।संवा

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें