फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: 27 घंटों के बाद वाहनों की आवाजाही के लिए बहाल हुआ चांजू मार्ग

विज्ञापन
चंबा के चांजु नाला पुल के पास मार्ग बहाल होने के बाद गुजरते वाहन।संवाद
विज्ञापन
तीसा(चंबा)। पहाड़ी दरकने से बंद पड़ा चंबा-तीसा-चांजू मार्ग 27 घंटे बाद वाहनों की आवाजाही के लिए बहाल हो पाया। मार्ग बहाल होने से वाहन चालकों ने राहत की सांस ली। लोनिवि की मशीनरी और कर्मचारियों ने कड़ी मशक्कत के बाद शनिवार सायं पांच बजे मार्ग बहाल करवाया। वाहनों के लिए मार्ग बहाल हो जाने पर क्रमबार वाहन चालकों ने अपने वाहनों को भूस्खलन ग्रस्त क्षेत्र से बाहर निकाला। गौर रहे कि शुक्रवार दोपहर दो बजे चांजू पुल के पास दरकी पहाड़ी के कारण बड़ी-बड़ी चट्टानें और मलबा सड़क पर आ गिरा। जिससे मार्ग पर वाहनों की आवाजाही पर ब्रेक लग गई। मार्ग खोलने के लिए विभागीय टीमें देररात तक डटी रही। पहाड़ी से पत्थर गिरने और अंधेरा अधिक हो जाने से मार्ग रात के समय कार्य करने में परेशानियां पेश आई। वहीं, शनिवार की सुबह मार्ग बंद होने से छोटे-बड़े वाहनों की लंबी कतारें मार्ग के दोनों छोरों पर लगी देखी गई। मार्ग बंद होने से दैनिक उपयोग की वस्तुएं जैसे अंडडा, दूध, ब्रेड़, अखबार समेत अन्य खाद्य वस्तुएं चुराह की पंचायतों में नहीं पहुंच पाई हैं। वहीं, मार्ग बंद होने के बाद भी ग्रामीण अपनी जाने जोखिम में डाल कर मार्ग को आर-पार करते दिखे। विभागीय मशीनरी और कर्मी अपने कार्य में जुटे रहे। चट्टानों को ब्लास्ट करने के बाद टनों के हिसाब से मार्ग पर गिरे मलबे को वहां से हटाने के बाद ही मार्ग बहाल हो पाया। लोनिवि के सहायक अभियंता शैलेश राणा ने बताया कि विभागीय मशीनरी और कर्मचारियों ने कड़ी मशक्कत के बाद शनिवार शाम को मार्ग वाहनों के लिए बहाल करवा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें