फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: चमेरा-2 की टीम ने भरियां की टीम हराया

विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। पुलिस मैदान बारगाह में चल रही विंटर कप प्रतियोगिता के दौरान दो क्रिकेट मैच खेले गए। पहले मैच में चमेरा-2 की टीम ने भरियां को 13 रन से हराया। दिन के दूसरे मैच में सुल्तानपुर ने शंकर एंड शंकर की टीम को तीन विकेट से शिकस्त दी। यह जानकारी प्रतियोगिता आयोजन सचिव मेजर एससी नैयर ने दी। पहले मैच में चमेरा-2 की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 15 ओवरों में 119 रन बनाए। इसमें अखिल ने 47 और दीपक ने 30 रन बनाए। भरियां की ओर से विजय ने दो विकेट हासिल किए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी भरियां की टीम 106 रन ही बना सकी। इसमें पम्मी ने 32 और यूवी ने 20 रन बनाए लेकिन अपनी टीम को जीत की दहलीज तक नहीं पहुंचा पाए। दूसरे मैच में शंकर एंड शंकर की टीम ने पहले बल्लेबाजी की और 139 रन का योगदान दिया। इसमें पीयुष ने 52 रन की पारी खेली। सुल्तानपुर की ओर से मुन्ना ने तीन विकेट हासिल किए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी सुल्तानपुर की टीम ने सात विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। इसमें मुन्ना ने 57 जबकि अत्री ने 30 रन बनाए। इस जीत के साथ दोनों टीमों ने प्रतियोगिता के अगले दौर में प्रवेश किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें