चंबा में उपायुक्त मुकेश रेपसवाल के साथ वेटरन क्रिकेट टीम के खिलाड़ी। संवाद
चंबा। चंबा की वेटरन क्रिकेट टीम किन्नौर के कल्पा में 29 सितंबर को टी-20 गुड विल मैच खेलेगी। यह जानकारी मेजर एससी नैय्यर ने दी। उन्होंने बताया कि 26 सितंबर को टीम चंबा से किन्नौर के लिए रवाना होगी।
वीरवार को टीम ने उपायुक्त मुकेश रेपसवाल से भेंट की। बताया कि वर्ष 2007 से टीम अलग-अलग जगह गुडविल मैच खेल चुकी है। उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने वेटरन टीम को गुडविल मैच के लिए शुभकामनाएं दीं। टीम सदस्यों में सुशील कुमार, अनिल कुमार, पवन कुमार, विजय सेन, वीरेंद्र, जोगिंद्र कुमार, संजय अत्री, नरेंद्र मल्होत्रा, सुरेंद्र भंडारी आदि मौजूद रहे। संवाद