फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: दसवीं के परिणाम में चमके चंबा के होनहार

विज्ञापन
विज्ञापन
दसवीं के परिणाम में चमके चंबा के होनहार
विज्ञापन

परिवार में खुशी की लहर, मिठाई खिलाई किया खुशी का इजहार
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। जिले में दसवीं कक्षा के परीक्षा परिणाम में चंबा के होनहार चमके हैं। इससे परिवार में खुशी की लहर है। बच्चों के बेहतर प्रदर्शन के लिए माता-पिता फूले नहीं समा रहे। वहीं, कई परिजन अपने बच्चों का मुंह मीठा और सेल्फी लेते नजर आए। जिला चंबा के भटियात स्थित किड्स कैंप पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल चुवाड़ी की छात्रा साईं हेदया ने प्रदेशभर में 9वां स्थान हासिल करके अपनी सफलता का लोहा मनवाया। प्रधानाचार्य सीमा ठाकुर ने छात्रा के उज्जवल भविष्य की कामना की। वहीं, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय हटली से शिवम ने 691 अंक प्राप्त कर स्कूल और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। शिवम एक निर्धन परिवार से संबंध रखता हैं। व ह रोजाना दो किलोमीटर पैदल चलकर स्कूल पहुंचते हैं। स्कूल प्रबंधक ने मेधावी का मुंह मीठा करवाकर उन्हें शुभकामनाएं दीं। राजकीय उच्च विद्यालय करोड़ी में जिया ने 87 प्रतिशत अंकों के साथ प्रथम, प्रिंस ने 82 प्रतिशत अंकों से द्वितीय और शिव कुमार ने 73 प्रतिशत अंकों के साथ तृतीय स्थान हासिल किया। है। विद्यालय के मुख्य अध्यापक राजीव राठौड़ एवं विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष मनोज कुमार ने मेधावियों को बधाई दी। भारतीय पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल चंबा में चिनमई ने 637 अंक से पहला, प्रणव गुप्ता ने 631 अंक लेकर दूसरा और तनिष्का ने 616 अंक लेकर तीसरा स्थान प्राप्त किया है। प्रधानाचार्य भुवन शर्मा ने बच्चों को शुभकामनाएं दीं। वहीं, होली हिमालयन स्कूल की विद्यार्थियों ने बेहतर प्रदर्शन किया है। ऋषभ ठाकुर के 678, हारून के 675, नैतिक के 675, जिया कुमारी के 669, अदिति कुमारी के 668, परागिनी गौतम के 659, प्राची महाजन के 654, सिमरन के 647 अंक दसवीं परीक्षा परिणाम में आए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें