फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: अमरीका से 30 दिन बाद पहुंची चंबा के पृथ्वी की पार्थिव देह

Mon, 09 Oct 2023 10:55 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
तेलका (चंबा)। अमरीका में सड़क हादसे में मौत के 30 दिन बाद चंबा के पृथ्वी की पार्थिव देह भारत पहुंची। दिल्ली एयरपोर्ट से पार्थिव देह को पैतृक गांव लाया गया। मंगलवार को पृथ्वी सिंह का अंतिम संस्कार किया जाएगा।
विज्ञापन

विकास खंड सलूणी की बाड़का पंचायत के तिवारी गांव निवासी पृथ्वी सिंह पुत्र भर्थुराम की अमरीका में 9 सितंबर को सड़क हादसे में मौत हो गई थी। इसकी सूचना मृतक की विदेशी पत्नी ने परिजनों को फोन पर दी थी। पृथ्वी अमरीका के वाशिंगटन शहर में नौकरी करते थे। साल 2017 में अमरीका निवासी कैंडी के साथ शादी रचाने के बाद वहीं बस गए थे। मौत की सूचना मिलने के बाद परिजन लगातार प्रशासन और सरकार से पृथ्वी का शव भारत लाने की गुहार लगा रहे थे।
मृतक के चचेरे भाई प्रेम लाल गौतम ने बताया कि इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट दिल्ली में 8 अक्तूबर को रात 8:35 बजे पृथ्वी की देह पहुंची। वहां से एंबुलेंस के जरिये पार्थिव शरीर को पैतृक गांव लाया गया। मंगलवार को पैतृक श्मशानघाट में मृतक का अंतिम संस्कार हिंदू-रीति रिवाज के साथ किया जाएगा।
विज्ञापन


31 दिन बाद होगा दाह संस्कार, पूर्व मंत्री आशा ने की मदद
मृतक के परिजनों ने बताया कि 30 दिन बाद बेटे की पार्थिव देह भारत पहुंची है। इसमें पूर्व शिक्षा मंत्री आशा कुमारी और वाशिंगटन स्थित भारतीय दूतावास ने काफी सहयोग किया। उन्होंने कहा कि पूर्व विधायक लगातार संपर्क में रहीं। पार्थिव देह भारत लाने के लिए कागजात बनवाकर भारतीय दूतावास भेजे गए थे। आशा कुमार पल-पल की जानकारी साझा करती रहीं। अमरीका से दिल्ली एयरपोर्ट तक का खर्चा भारत सरकार ने उठाया है। बताया कि दिल्ली से चंबा तक एंबुलेंस का 25 हजार रुपये किराया परिजनों को वहन करना पड़ा है। परिजनों ने बेटे की देह को भारत लाने के लिए थाना प्रभारी दिल्ली दलीप सिंह समेत करनैल सिंह, किशोरी लाल और प्रहलाद कुमार का आभार जताया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें