चंबा। जिले की महिला कबड्डी टीम ने 73वीं सीनियर महिला राज्यस्तरीय कबड्डी चैंपियनशिप में पहली बार जीत दर्ज कर नाम रोशन किया है। शिमला जिले के रामपुर में कोच मोहम्मद रफी की अगुवाई में टीम ने शिमला को 15 अंकों से हराया। चंबा ने 57, जबकि शिमला ने 42 अंक हासिल किए। कोच रफी ने बताया कि खिलाड़ियों ने शानदार रेडिंग और मजबूत डिफेंस का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता से पहले टीम ने 10 दिन का विशेष प्रशिक्षण लिया था। इसमें फिटनेस, तकनीक और टीम समन्वय पर ध्यान दिया गया। इस उपलब्धि से खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों में खुशी है। जिला कबड्डी संघ का उद्देश्य प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को बेहतर प्रशिक्षण और अवसर उपलब्ध करवाना है, ताकि युवा खेलों से जुड़कर नशे जैसी सामाजिक बुराइयों से दूर रहें। संवाद