फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: दस दिन बाद भी बड़े वाहनों के लिए नहीं खुला चंबा-तीसा मार्ग

Thu, 29 Feb 2024 07:25 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
दस दिन बाद भी बड़े वाहनों के लिए नहीं खुला चंबा-तीसा मार्ग
विज्ञापन

रखालू माता मंदिर के पास चल रहा है पहाड़ी की खोदाई कर कंकरीट का काम
20 फरवरी को भूस्खलन के कारण बंद हो गया था मार्ग, 21 से दौड़ने लगी थीं छोटी गाड़ियां
विभाग का दावा ... सोमवार तक डंगे का काम पूरा कर शुरू कर दी जाएगी आवाजाही
संवाद न्यूज एजेंसी
तीसा (चंबा)। चंबा-तीसा मार्ग पर दस दिन से बड़े वाहनों की आवाजाही बंद है। 20 फरवरी को सुबह 9:30 बजे भारी भूस्खलन से सड़क का 12 मीटर डंगा जमींदोज हो गया था। लोक निर्माण विभाग ने डंगा लगाकर 21 फरवरी को मार्ग छोटे वाहनों के लिए बहाल कर दिया था। इसके बाद पहाड़ी पर खोदाई कर कंकरीट का कार्य करवाया जा रहा है। अब विभाग अगले सोमवार तक मार्ग को बड़े वाहनों के लिए बहाल करवाने का दावा कर रहा है। बड़े वाहनों के लिए मार्ग बंद होने से चंबा से रखालू माता मंदिर और भंजराड़ू से रखालू माता मंदिर के समीप सवारियों की बसों में बदला-बदली की जा रही है।
चंबा-तीसा मार्ग रखालू माता मंदिर के समीप भूस्खलन से बड़े वाहनों के लिए बंद होने से चुराह की ग्राम पंचायत सनवाल, झज्जाकोठी, देहग्रा, शलेलाबाडी, थनेईकोठी, कुठेड़-बधोडा़, हरतवास, सेईकोठी, मंगली, बौंदेड़ी, जुनास, गुईला, सत्यास, शिरी, बैरागढ़, घुलेई, टेपा, देवीकोठी, गुवाड़ी, खुशनगरी,पधर, भंजराड़ू, खजुआ, जुंगरा, बिहाली, तीसा- प्रथम, तीसा-द्वितीय, नेरा, लेसुई, गंडफरी, भराडा़, टिकरीगढ- देहरोग, चांजू, चरड़ा, बगेईगढ़, देहरा, जसौरगढ़, दियोला, डौरी, थल्ली, चिल्ली, शतेवा क्षेत्रों के लोगाें को जिला मुख्यालय चंबा जाने के लिए बसों की अदला-बदली करनी पड़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता जोगेंद्र शर्मा ने बताया कि उक्त स्थान पर युद्धस्तर पर कंकरीट का कार्य चला हुआ है। बताया कि उक्त स्थान पर धूप न लगने पर रोजाना कंकरीट का लेंटर डालने के बाद कुछ दिन रहने देना पड़ता है। उसके बाद पुन: कंकरीट का लेंटर डाला जा रहा है। बताया कि सोमवार तक डंगा निर्मित हो जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें