फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: चलो चंबा रूरल फेस्ट से मिला जिम्मेदार पर्यटन को बल

Mon, 29 Jan 2024 10:46 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
चंबा के चमीणू में रूरल फेस्ट के समापन समारोह पर नोनिहालों को सम्मानित करते मुख्यति​थि।संवाद
विज्ञापन
चंबा। चलो चंबा अभियान के अंतर्गत चंबा के चमीनू में चल रहे रूरल फेस्ट में आयोजित विभिन्न प्रकार की गतिविधियों ने सबका ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया।
विज्ञापन

चंबा की संस्कृति के संरक्षण और जिम्मेदार पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए लोगों से आह्वान किया गया। समापन समारोह में जिला पर्यटन अधिकारी राजीव मिश्रा ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। जिला भाषा अधिकारी तुकेश शर्मा विशेष अतिथि के रूप में मौजूद रहे।
विज्ञापन

कार्यक्रम में लोक गायक जितेंद्र पंकज ने शानदार प्रस्तुतियों से सबका मन मोह लिया। फेस्ट में संस्कृति और जिम्मेदार पर्यटन को बढ़ावा मिला। नोट ऑन मैप संस्था के सह-संस्थापक मनुज शर्मा ने बताया कि फेस्ट को आयोजित करने का मुख्य उद्देश्य लोगों को चंबा की संस्कृति, खान-पान, गीत-संगीत सहित अन्य महत्वपूर्ण विषयों के बारे में जागरूक करना रहा। यहां पहुंचने वाले लोगों के लिए सांस्कृतिक जागरूकता यात्रा निकाल लोगों को स्वच्छता और संस्कृति बारे जागरूक किया। चमीनू में स्थित करीब 200 वर्ष पुरानी कोठी में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। रूरल फेस्ट के दौरान चंबा के मशहूर लोक गायक पीयूष राज सहित अन्य कलाकारों ने लोगों का जमकर मनोरंजन किया। फेस्ट में लोगों को पारंपरिक व्यंजनों का लुत्फ उठाने के साथ पारंपरिक खेल गतिविधियों, प्रदर्शनी, सेल, म्यूजिक सहित ग्रामीण जीवन के बारे में करीब से जाने का मौका मिला। महिला समूह की ओर से एचटूओ आनंदम में चंबा री डिस्कवर की ओर से फूड फेस्ट का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें