फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: ट्राला फंसने से पांच घंटे बंद रहा चंबा-पठानकोट एनएच

Wed, 17 Apr 2024 10:07 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
ट्राला फंसने से पांच घंटे बंद रहा चंबा-पठानकोट एनएच
विज्ञापन

होली में परियोजना की निर्माण सामग्री लेकर जा रहा था ट्राला, सुबह सात बजे बहाल हुआ हाईवे
बग्गा के पास ठप रहा यातायाता, बसों की अदली-बदली कर चंबा पहुंचे लोग
संवाद न्यूज एजेंसी
भरमौर (चंबा)। बग्गा के पास ट्राला फंसने के कारण चंबा-भरमौर राष्ट्रीय उच्च मार्ग पांच घंटे तक बंद रहा।
मंगलवार देर रात को होली की तरफ परियोजना के लिए निर्माण सामग्री लेकर जाने वाला ट्राला बग्गा के पास सड़क के बीच फंस गया। इसके चलते मार्ग पर वाहनों की आवाजाही थम गई। बुधवार सुबह 7:00 बजे ट्राला वहां से हटाया गया। इसके बाद एनएच से वाहनों की आवाजाही बहाल हो पाई। इस बीच, भरमौर से चंबा आने जाने वाले वाहनों को बग्गा से आगे ले जाने के लिए पांच घंटे का इंतजार करना पड़ा। सुबह के समय कई लोग अपने कार्य को करवाने के लिए चंबा का रुख करते हैं। ऐसे लोगों को बग्गा से आगे जाने के लिए वाहनों की अदला-बदली करनी पड़ी। बग्गा के पास पहले भी कई बार सड़क धंस चुकी है। ऐसे में वहां नए डंगे लगाकर सड़क का निर्माण किया गया है। ऐसे में भारी-भरकम माल वाहक वाहन गुजरने से सड़क को भारी क्षति पहुंच रही है। पिछली बरसात में कई मीटर सड़क रावी नदी में बह गई थी। इसके चलते कई दिनों तक चंबा-भरमौर एनएच वाहनों की आवाजाही के लिए बंद रहा। ऐसे में प्रशासन और एनएच प्राधिकरण को इस मार्ग को सुरक्षित रखने के लिए बड़े माल वाहक वाहनों की आवाजाही पर अंकुश लगाना चाहिए, जिससे सड़क को किसी प्रकार से क्षति न पहुंचे। एनएच के अधिशासी अभियंता राजीव शर्मा ने बताया कि ट्राला फंसने से यातायात बाधित हुआ था। वाहनों की आवाजाही को सुचारू करवा दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें