फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: लोगों की खराब सेहत का कारण बन रहा चंबा-पठानकोट एनएच

Sun, 07 Apr 2024 10:08 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
बनीखेत (चंबा)। चंबा-पठानकोट राष्ट्रीय उच्चमार्ग पर वाहन चालकों को गाड़ी चलाना मुश्किल हो रहा है। एनएच राहगीरों में कई प्रकार की बीमारी पैदा करने का कारण भी बन रहा है। एनएच पर गाड़ी चलाते समय सड़क से मिट्टी के गुबार उड़ते हैं। ये सांस के साथ शरीर में जाने पर कई रोग पैदा कर सकते हैं। इस कारण वाहन चालक और राहगीर काफी परेशान हैं। बैकुंठनगर के समीप एनएच की हालत काफी खस्ता है। एनएच प्राधिकरण ने गड्ढों को भरने के लिए जो मिट्टी बिछाई है, वह राहगीरों के लिए परेशानी का सबब बन चुकी है। वाहनों की आवाजाही इस सड़क पर नहीं रुकती है। ऐसे में जैसे ही कोई वाहन गुजरता है तो मिट्टी उड़कर हवा में फैल जाती है। यह वाहन में सवार लोगों के साथ पैदल आवाजाही करने वाले लोगों में सांस के साथ शरीर में चली जाती है।
विज्ञापन


इसी तरह बोंखरी मोड़ में पिछले साल जुलाई में बरसात के मौसम में भारी बारिश के चलते एनएच का काफी हिस्सा भूस्खलन की चपेट में आने से क्षतिग्रस्त हो गया था। भले ही वहां प्राधिकरण ने एक माह पहले सड़क के नीचे की डंगा लगा दिया हो, लेकिन सड़क पर पत्थर और मिट्टी अभी भी वैसे ही पड़े हैं। ये वाहन चालकों के साथ-साथ राहगीरों के लिए परेशानी पैदा कर रहे हैं। क्षतिग्रस्त सड़क पर तारकोल की जगह पत्थर और मिट्टी बिछाई गई है। यही कारण है कि वाहन गुजरने पर इन गड्ढों पर बिछाई मिट्टी हवा में फैल जाती है। इतना ही नहीं, इस धूल-मिट्टी के कारण स्थानीय दुकानदार भी काफी परेशान हैं। हवा के साथ उड़कर यह धूल घरों और दुकानों में घुस रही है। इससे दुकानों व घरों में रखा कीमती सामान भी गंदा हो रहा है। लोगों ने एनएच से मांग उठाई है कि बैकुंठनगर में खराब पड़ी सड़क की मरम्मत करवाई जाए। उधर, एनएच के अधिशासी अभियंता राजीव शर्मा ने बताया कि एनएच के क्षतिग्रस्त भाग को शीघ्र ठीक करवाया जाएगा।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें