डलहौजी (चंबा)। युवाओं को नशे से दूर रहने का संदेश देते हुए डलहौजी पुलिस ने बैडमिंटन प्रतियोगिता करवाई। दो दिन तक चली प्रतियोगिता का फाइनल डलहौजी की टीम के आशीष-योगेश और चंबा की टीम से अतुल-सनी के बीच खेला गया।
चंबा की टीम ने ट्रॉफी पर कब्जा किया। मुख्य अतिथि ने विजेता टीम को ट्रॉफी, 5100 रुपये नकद और उपविजेता टीम को ट्रॉफी और 2100 रुपये नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया। समापन समारोह में डलहौजी के एसडीएम अनिल भारद्वाज मुख्य अतिथि थे। उन्होंने कहा कि युवाओं को नशे से दूर और उनमें खेलों के प्रति रुझान पैदा करने के लिए डलहौजी पुलिस के प्रयास सराहनीय हैं। समय समय पर ऐसे आयोजन होते रहने चाहिए। डलहौजी के थाना प्रभारी जगवीर सिंह ने बताया कि युवाओं को नशे से दूर रहने और खेलों को बढ़ावा देने के लिए यह प्रतियोगिता करवाई गई। इसमें जिले भर से 15 टीमों ने भाग लिया। प्रतियोगिता के आयोजन में लियाकत, लकी, राजेश और उनकी टीम का सहयोग रहा। समापन समारोह के दौरान डलहौजी पुलिस ने मुख्य अतिथि को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। संवाद