चम्बा-भरमौर एनएच पर लाहल कंध के पास सड़क के बीचो बीच फंसा तारकोल से भरा टैंकर।स्त्रोत:जागरूक पा
चंबा। चंबा-भरमौर राष्ट्रीय उच्च मार्ग लाहल नामक स्थान पर तारकोल से भरा टैंकर बीच सड़क में खराब हो गया। इसके चलते एनएच पर बड़े वाहनों की आवाजाही चार घंटे तक बंद रही।
हालांकि, छोटे वाहन खड़ामुख-जयुरा-गरीमा मार्ग से होते हुए भरमौर के लिए आवाजाही करते रहे। मुख्य मार्ग पर टैंकर खराब होने के कारण वाहनों की आवाजाही बाधित रही। सुबह 10:00 बजे अचानक यह टैंकर सड़क पर खराब हो गया। इसे ठीक करवाने के लिए मेकेनिक को बुलाया गया। टैंकर को ठीक करने में चार घंटे का समय लग गया। इस दौरान खड़ामुख से भरमौर के लिए वाहनों की आवाजाही बंद रही। कई सवारियों को वाहन बदलकर अपने गंतव्य की तरफ निकलना पड़ा। बसों में सफर करने वाले लोगों को काफी परेशानी हुई। उन्हें टैंकर के हटने तक बस में ही इंतजार करना पड़ा। टैंकर तारकोल लेकर भरमौर की तरफ जा रहा था, लेकिन लाहल के पास अचानक खराब हो गया। इस कारण एनएच पर यातायात चार घंटे तक बाधित रहा।