फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: छोटे वाहनों के लिए खुला चंबा-बैरागढ़-साचपास-किलाड़ मार्ग

Sat, 08 Jun 2024 09:48 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
चंबा-बैरागढ़-किलाड़ वााय साच पास मार्ग शनिवार देरशाम छोटी गाड़ियों के लिए बहाल होने के बाद गुजर
विज्ञापन
तीसा (चंबा)। चंबा-बैरागढ़-साचपास-किलाड़ मार्ग शनिवार शाम 5:00 बजे के बाद छोटे वाहनों के लिए बहाल हो गया है। अभी बड़े वाहनों के लिए मार्ग बहाल नहीं हो पाया है।
विज्ञापन

कयास लगाए जा रहे हैं कि 20 जून के बाद ही यह मार्ग अब बड़े वाहनों की आवाजाही के लिए बहाल होगा। प्रेगा में कैंची मोड़ का 30 मीटर तक डंगा क्षतिग्रस्त हो गया है। यहां नया डंगा लगाने के बाद ही बड़े वाहनों की आवाजाही बहाल हो पाएगी। लोक निर्माण विभाग के 24 कर्मचारी डोजर, एलएनटी मशीन और जेसीबी के सहारे मार्ग को बहाल करने में जुटे रहे। शनिवार शाम को मार्ग को बहाल कर दिया गया। छोटे वाहनों के लिए मार्ग बहाल होने से जनजातीय क्षेत्र पांगी के लोगों को जिला मुख्यालय पहुंचने के लिए 650 से 700 किलोमीटर का सफर वाया जम्मू-कश्मीर, मनाली और पंजाब से होकर नहीं आना पड़ेगा। समुद्र तल से 14,500 फीट की ऊंचाई पर साच पास की बहाल के लिए लोक निर्माण विभाग पांगी के कर्मचारी दिन-रात जुटे रहे। विभाग ने 8 अप्रैल को मार्ग की बहाली का कार्य बैरागढ़ और किलाड़ से शुरू किया था। बीच-बीच में मौसम भी कर्मचारियों की खूब परीक्षा लेता रहा। कर्मचारियों ने 16 से 17 ग्लेशियरों की 35 से 40 फीट की बर्फ को काटते हुए आखिरकार रास्ता बना डाला। मार्ग बहाल होने से चंबा से वाया साच पास किलाड़ की दूरी करीब 172 किलोमीटर रहती है। किलाड़ से वाया मनाली यही दूरी करीब 650 किलोमीटर और वाया जम्मू करीब सात सौ किलोमीटर है।
लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता दिनेश कुमार ने बताया कि शनिवार शाम 5:00 बजे विभाग की मशीनरी और लेबर ने चंबा-बैरागढ़-साचपास-किलाड़ मार्ग छोटी गाड़ियों के लिए बहाल कर दिया है। प्रेगा स्थित कैंची मोड़ में 30 मीटर डंगा क्षतिग्रस्त हुआ है। नया डंगा लगाने के बाद ही मार्ग को बड़े वाहनों के लिए खोला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

चंबा-बैरागढ़-किलाड़ वााय साच पास मार्ग शनिवार देरशाम छोटी गाड़ियों के लिए बहाल होने के बाद गुजर

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें