फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba : चलती कार पर पहाड़ी से गिरा पत्थर, अनियंत्रित होकर खाई में गिरी; दो की मौत और चार घायल

Sun, 21 Jul 2024 01:06 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, चुराह (चंबा)

सार

सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई और चार घायल हो गए। हादसा शनिवार दोपहर 12:30 बजे तब हुआ, जब पहाड़ी पर जेसीबी की मदद से काम चल रहा था।
विज्ञापन
death demo - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चुराह-बैरागढ़ मार्ग पर पतोगन के पास चलती कार पर पहाड़ी से पत्थर गिरने के कारण कार खाई में जा गिरी, जिससे दो लोगों की मौत हो गई और चार घायल हो गए। हादसा शनिवार दोपहर 12:30 बजे तब हुआ, जब पहाड़ी पर जेसीबी की मदद से काम चल रहा था। इस दौरान पहाड़ी से पत्थर कार पर आ गिरा। इससे कार अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। पुलिस ने जेसीबी चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन


चंबा के पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव ने बताया कि कार में सवार सभी लोग बैरागढ़ में जातर मेला देखने जा रहे थे। घायलों को चंबा मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। मृतकों में कयूम खान पुत्र शेर खान और मानदेई पत्नी चैन लाल गांव थनेईकोठी शामिल हैं। घायल केहर सिंह पुत्र मोती राम, कमालदीन पुत्र कीरम, पूजा पुत्री मान सिंह और मनीषा पत्नी केसू सभी थनेईकोठी के रहने वाले हैं। 

बताते हैं कि जब कार पतोगन के पास पहुंची तो पहाड़ी से एक पत्थर उनकी कार पर आ गिरा। इससे कार अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। कार के गिरने की आवाज सुनकर आसपास के लोग मदद के लिए पहुंच गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम भी पहुंच गई। प्रशासन की तरफ से मृतकों के परिजनों को 25-25 हजार रुपये की फौरी राहत दी गई है। घायलों को पांच-पांच हजार की मदद दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें