फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: पॉलिथीन का इस्तेमाल पर रेहड़ी-फड़ी धारकों के कटे चालान

विज्ञापन
चंबा शहर में अतिक्रमण को लेकर रेहड़ी धारक से पूछताछ करती संयुक्त टीम
विज्ञापन
चंबा। नगर परिषद की टीम ने पुलिस के साथ मिलकर सोमवार को अस्पताल लाइन क्षेत्र में औचक निरीक्षण अभियान चलाया। इस दौरान पॉलिथीन का उपयोग करते पाए गए पांच रेहड़ी-फड़ी धारकों के चालान काटे और उनसे 2,500 रुपये जुर्माना वसूला। निरीक्षण के दौरान कुछ दुकानदार ऐसे भी पाए गए जो बिना परमिट के व्यवसाय कर रहे थे। टीम ने उन्हें चेतावनी दी कि अगली बार पकड़े जाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। नगर परिषद की कनिष्ठ अभियंता नितिका ठाकुर ने बताया कि यह अभियान आगे भी जारी रहेगा। सब्जी बेचने के लिए पॉलिथीन के इस्तेमाल पर पूरी तरह से रोक लगाने के लिए नियमित जांच की जाएगी। एसएचओ सुरेंद्र कुमार की अगुवाई में निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि पॉलिथीन के थैले से फैलने वाले प्रदूषण को रोकने और शहर को स्वच्छ बनाए रखने के लिए यह कदम उठाया गया है। रेहड़ी-फड़ी धारकों को चेतावनी दी है कि वे पॉलिथीन का इस्तेमाल न करें और पर्यावरण को सुरक्षित रखने में सहयोग करें अन्यथा रेहड़ी जब्त कर ली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें