फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: टैक्सियों में डस्टबिन न मिलने पर काटे चालान

विज्ञापन
विज्ञापन
टैक्सियों में डस्टबिन न मिलने पर काटे चालान
विज्ञापन

आरटीओ ने की कार्रवाई, चालकों पर कसा शिकंजा
डस्टबिन न रखने पर होगा 15 हजार रुपये जुर्माना : आरटीओ
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। शहर में स्वच्छता अभियान को सख्ती से लागू न करने पर टैक्सी चालकों पर आरटीओ (क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय) ने शिकंजा कसा। जिले में चेकिंग के दौरान सात ऐसे वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई की गई, जिन्होंने अपने वाहनों में डस्टबिन नहीं रखे थे। आरटीओ ने इन वाहन चालकों पर 15,000 रुपये का जुर्माना लगाया। इनमें मुख्य रूप से टैक्सी और ऑटो चालक शामिल रहे। आरटीओ चंबा राम प्रकाश ने बताया कि सार्वजनिक परिवहन वाहनों में स्वच्छता बनाए रखना आवश्यक है। गाड़ियों में डस्टबिन न होना स्वच्छता नियमों का सीधा उल्लंघन है। जो भी चालक नियमों का उल्लंघन करेंगे, उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। आरटीओ ने स्पष्ट किया है कि आने वाले दिनों में औचक निरीक्षण जारी रहेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें