फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

85 वाहन चालकों के कटे चालान, 21 हजार जुर्माना वसूला

Sat, 20 Feb 2016 10:51 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंबा
विज्ञापन
विज्ञापन
यातायात नियमों की अवहेलना करने वालों के खिलाफ पुलिस ने अपना अभियान जारी रखा है। शनिवार को पुलिस ने भरमौर  चौक, सुल्तानपुर, हरदासपुरा, चनेड, परेल व बालू में नाके लगाकर यातायात  नियमों को ठेंगा दिखाने वालों के चालान काटे। जानकारी देते हुए डीएसपी वीर बहादुर सिंह ने बताया कि पुलिस ने शनिवार को विभिन्न स्थानों पर नाके लगाकर 85 चालान काटे। पुलिस ने मौके पर 21 हजार 400 रुपये जुर्माना वसूल किया। चंबा में यातायात नियमों की अवहेलना की वजह से कई हादसे हो चुके हैं। चंबा पुलिस  यातायात नियमों की अवहेलना करने वालों के रोजाना चालान काट रही है, ताकि यातायात नियमों की अवहेलन से होने वाले हादसों पर अंकुश लगाया जा सके। उन्होंने कहा कि पुलिस का यह अभियान भविष्य में भी जारी रहेगा।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें