यातायात नियमों की अवहेलना करने वालों के खिलाफ पुलिस ने अपना अभियान जारी रखा है। शनिवार को पुलिस ने भरमौर चौक, सुल्तानपुर, हरदासपुरा, चनेड, परेल व बालू में नाके लगाकर यातायात नियमों को ठेंगा दिखाने वालों के चालान काटे। जानकारी देते हुए डीएसपी वीर बहादुर सिंह ने बताया कि पुलिस ने शनिवार को विभिन्न स्थानों पर नाके लगाकर 85 चालान काटे। पुलिस ने मौके पर 21 हजार 400 रुपये जुर्माना वसूल किया। चंबा में यातायात नियमों की अवहेलना की वजह से कई हादसे हो चुके हैं। चंबा पुलिस यातायात नियमों की अवहेलना करने वालों के रोजाना चालान काट रही है, ताकि यातायात नियमों की अवहेलन से होने वाले हादसों पर अंकुश लगाया जा सके। उन्होंने कहा कि पुलिस का यह अभियान भविष्य में भी जारी रहेगा।