फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: नो पार्किंग जोन में खड़े वाहनों के काटे चालान

विज्ञापन
विज्ञापन
सलूणी (चंबा)। विकास खंड सलूणी के मुख्य बाजार में पुलिस ने नो पार्किंग में खड़े वाहनों के चालान काटे। एक वाहन चालक वाहन चलाते समय मोबाइल इस्तेमाल करते हुए पकड़ा गया जबकि पांच अन्य वाहन सड़क किनारे बेतरतीब ढंग से खड़े किए गए थे। इनकी वजह से यातायात प्रभावित हो रहा था। इसके चलते पुलिस ने बाजार में जाकर आधा दर्जन वाहनों के चालान काटे। पुलिस अब इन चालानों को अदालत में पेश करेगी। यहां पर वाहन मालिकों को नियमानुसार जुर्माना लगाया जाएगा। सलूणी के डीएसपी रंजन शर्मा ने बताया कि सड़क किनारे बेतरतीब ढंग से खड़े किए गए वाहनों की वजह से यातायात प्रभावित हो रहा था। इसके चलते पुलिस ने मौके पर जाकर कार्रवाई की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें