फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंबा-तीसा मार्ग पर ट्रैफिक पुलिस ने बिगडैल वाहन चालकों पर कसा शिकंजा

विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। चंबा-तीसा मार्ग पर यातायात पुलिस की टीम ने नाका लगाकर बिगडै़ल वाहन चालकों पर शिकंजा कसा। नाके के दौरान गति मापक यंत्रक से नियमों से अधिक गति से वाहन चलाने वाले चालकों के चालान काटे।
विज्ञापन

इसके अलावा यातायात नियमों की अवहेलना करने वाले चालकों पर भी शिकंजा कसा गया। पुलिस ने चालान काटकर करीब दस हजार रुपये जुर्माना भी वसूल किया।
जानकारी के अनुसार एएसआई चंद्र हंस और उनकी टीम ने रविवार को चंबा-तीसा मार्ग पर भद्रम, सरोल और बालू के पास सुबह से लेकर दोपहर तक नाकेबंदी की।
इस दौरान गति मापक यंत्र से तेज गति से चल रहे 16 वाहनों के चालान काटे गए। जबकि यातायात नियमों की अवहेलना करने पर अन्य पचास वाहनों के चालान भी काटे गए।
एएसआई चंद्र हंस ने बताया कि सड़क पर बिगडै़ल चालकों पर शिकंजा कसने के लिए यह कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें