फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: वॉलीबाल में सेंट्रल जोन, कबड्डी में सलूणी ने रहा विजेता

Mon, 13 Oct 2025 10:07 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला ककीरा में तीन दिवसीय जिला स्तरीय अंडर-14 मेजर और माइनर खेल का समापन सोमवार को हुआ। इस दौरान वॉलीबाल प्रतियोगिता में सेंट्रल जोन विजेता और भरमौर उपविजेता रहा। कबड्डी में सलूणी ने विजेता और सेंट्रल जोन ने उपविजेता रहा। हैंडबाल में बलेरा की टीम विजेता बनी, जबकि मेजबान स्कूल ककीरा की टीम उपविजेता रही। बैडमिंटन में सेंट्रल जोन विजेता और चुराह उपविजेता रहा। इस मौके पर प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक बलवीर सिंह बतौर मुख्यातिथि मौजूद रहे। उन्होंने विजेताओं को सम्मानित किया। प्रतियोगिता में 350 खिलाड़ियों ने भाग लिया। इससे पहले सहायक प्रारंभिक शारीरिक शिक्षा अधिकारी मोहिंद्र ठाकुर ने मुख्यातिथि का स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें