चंबा। सीजेएम चंबा सुभाष चंद भसीन की प्री लोकअदालत में मोटर वाहन अधिनियम के तहत 123 मामलों का वीरवार को निपटान किया गया। इसके अलावा जिन मामलों में लोग उपस्थित नहीं हो पाए उन्हें जमानती और गैर जमानती वारंट जारी किए गए हैं। वहीं न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम श्रेणी कर्म प्रताप सिंह की प्री लोकअदालत में भी मोटर वाहन अधिनियम के तहत 123 मामलों का निपटान किया गया। पेेशी पर हाजिर न होने वाले लोगों को अगली पेशी पर हाजिर होने के लिए जमानती और गैर जमानती वारंट जारी किए गए हैं। ज्ञात रहे कि 11 मार्च को इन अदालतों में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन होगा। इस दौरान भी मोटर वाहन अधिनियम, हिंदू मैरिज एक्ट, दीवानी मामलों, फौजदारी मामलों समेत अन्य मामलों का निपटारा किया जाएगा। राष्ट्रीय लोक अदालत के दिन अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश की अदालत में भी इसी प्रकार के मामलों का निपटारा किया जाएगा।