फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: जिले में दो जगह नाबालिग से दुष्कर्म के मामले दर्ज

Sat, 10 Feb 2024 09:58 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। जिले में दो अलग-अलग जगह नाबालिगों के साथ दुष्कर्म के मामले सामने आए हैं।
विज्ञापन

पहले मामले में पीड़ित के पेट में अहसनीय दर्द होने पर उसे नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। यहां चिकित्सक ने जांच करने पर उससे पांच माह की गर्भवती बताया। चिकित्सक की बात सुन कर नाबालिग के परिजनों के पांव तले जमीन खिसक गई। पीड़ित ने कहा कि पांच माह पहले खेत में घास लेने गई थी। इतने में गांव के युवक ने उसके साथ दुष्कर्म किया। इस घटना के बारे में किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

दूसरे मामले में अपने रिश्तेदार के बच्चे के साथ लेंटर में खेल रही नाबालिग के साथ उसके ही पड़ोसी पर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। नाबालिग के चिल्लाने की आवाज सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे तो व्यक्ति भाग गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव ने इसकी पुष्टि की है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें