फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: जाति सूचक शब्द कहने और धमकाने का केस दर्ज

Mon, 01 Apr 2024 10:17 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
जाति सूचक शब्द कहने और धमकाने का केस दर्ज
विज्ञापन

सलूणी (चंबा)। जातिसूचक शब्द कहने, खेतों में जाने से रोकने और डराने-धमकाने की शिकायत पुलिस के पास पहुंची है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पीड़ित तुल्ली देवी निवासी हाबेड़ डाकघर डांड तहसील सलूणी ने बताया कि 29 मार्च को सुबह करीब 10:00 बजे वह और उनकी बेटी सोनिया ग्राम भिंगटार से घास लेने जा रही थीं। इस दौरान खेत में काम कर रही नैनो देवी उन्हें देखकर आगबबूला हो गई। महिला उनके पास पहुंची और उनका रास्ता रोक कर जातिसूचक शब्द करते हुए खेत में जाने से मना कर दिया। पीड़ित ने बताया कि उक्त महिला उन्हें डराने-धमकाने भी लगी। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। उधर, पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव ने बताया कि पुलिस के पास शिकायत पहुंची जिसके तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें