फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: सड़क के बीच खड़ी कर दीं गाड़ियां, आगे नहीं जा सकी बस

Sun, 18 Jun 2023 11:03 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। जम्मुहार से अगाहर का चार किलोमीटर का सफर दो दर्जन सवारियों को उस समय पैदल तय करना पड़ा जब रविवार को सरकारी बस सड़क पर खड़ी गाड़ियों की वजह से जम्मुहार से आगे नहीं जा सकी। शहर से लेकर अन्य इलाकों से आए लोग अपनी गाड़ियों को मुख्य सड़क पर ही खड़ा करके घूमने में व्यस्त थे। इसके चलते जब शाम 3:00 बजे सरकारी बस चंबा से सवारियों को लेकर जम्मुहार पहुंची तो सड़क पर खड़ी दर्जनों गाड़ियों ने बस के पहिये रोक दिए। चालक चाहकर भी बस को आगे नहीं ले जा सका।
विज्ञापन


परिचालक ने बस में बैठी दो दर्जन सवारियों को आगे का सफर पैदल तय करने को कहा। इसके बाद मायूस होकर सवारियां बस से नीचे उतर आईं। इसमें महिलाएं और बुजुर्ग व बच्चे भी शामिल थे जो अपनी पीठ पर सामान उठाकर अपने गंतव्यों की तरफ रवाना हुए। सवारियों मनु कुमार, प्रीतो देवी, सरला, मान सिंह, योगराज और धर्म सिंह ने बताया कि रविवार को शहर और आसपास के इलाकों के लोग अपनी निजी गाड़ियां लेकर घूमने के लिए जम्मुहार पहुंच जाते हैं लेकिन वे अपनी गाड़ियों को पार्किंग या उपयुक्त स्थान पर खड़ा करने के बजाय सड़क में ही पार्क कर देते हैं। इसकी वजह से बस को यहां से आगे ले जाना मुश्किल हो जाता है। यही कारण है कि रविवार को सरकारी बस जम्मुहार से आगे नहीं जा सकी। उन्होंने पुलिस विभाग से मांग की है कि सड़क पर बेतरतीब तरीके से वाहनों को खड़ा करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए। परिवहन निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक शुगल कुमार ने बताया कि सड़क पर गाड़ियां खड़ी होने से बस को आगे नहीं ले जाया जा सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें