चंबा के दुनाली-ढाला संपर्क मार्ग पर ढांक के साथ लटकी पिकअप।स्रोत जागरूक पाठक
चंबा। दुनाली-ढाला संपर्क मार्ग पर बुधवार रात एक मालवाहक वाहन अनियंत्रित हो सड़क के किनारे लटक गया। चालक ने सूझबूझ का परिचय देते हुए आपातकालीन ब्रेक लगाकर वाहन को रोक लिया। इससे बड़ा हादसा होने से टल गया। ग्रामीण सुरेंद्र कुमार, मनोहर लाल और रविंद्र कुमार ने बताया कि भारी बारिश के बाद सड़क की हालत काफी दयनीय है, जिसकी अभी तक मरम्मत नहीं हो पाई है। इस कारण लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।