फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: खाई में गिरी कार, चालक की मौत, एक घायल

Thu, 02 Mar 2023 10:55 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
चुवाड़ी (चंबा)। चंबा-जोत-चुवाड़ी मार्ग पर कार दुर्घटना में चालक की मौत हो गई जबकि हादसे में दूसरा सवार घायल हो गया है। घायल को चुवाड़ी अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद टांडा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है। मृतक की पहचान अविनाश (26) पुत्र जोगिंदर सिंह निवासी गांव चनेड़ डाकखाना फतेहपुर जिला कांगड़ा जबकि घायल की पहचान अभिषेक (24) निवासी गांव ड़डोह फतेहपुर जिला कांगड़ा के रूप में हुई है।
विज्ञापन

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक अविनाश और अभिषेक कार नंबर एचपी 91-3368 में सवार होकर चंबा के जोत से वीरवार सुबह 5:00 बजे अपने घर की तरफ लौट रहे थे लेकिन जोत-चुवाड़ी मार्ग पर कुंडे दा खेतर में पहुंचने पर अचानक कार अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे खाई में गिर गई। वाहन के गिरने की आवाज सुनकर स्थानीय ग्रामीण मौके पर पहुंचे। साथ ही उन्होंने पुलिस थाना चुवाड़ी और 108 एंबुलेंस को सूचित किया। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने ग्रामीणों की मदद से खाई से घायलों को निकालकर सिविल अस्पताल चुवाड़ी पहुंचाया जहां पर चिकित्सक ने अविनाश को मृत घोषित कर दिया जबकि अभिषेक का सिविल अस्पताल चुवाड़ी में प्राथमिक उपचार करने के बाद टांडा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। पुलिस की निगरानी में पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है। पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव ने खबर की पुष्टि की है। बताया कि पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें