फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: भलेई के पास कार खाई में गिरी, तीन लोग घायल

Sat, 20 May 2023 10:45 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। भलेई माता मंदिर के साथ लगते बंब्यऊ स्थान पर कार दुर्घटना में तीन लोग घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज चंबा में भर्ती करवाया गया है। घायलों की पहचान फरहान पुत्र सलीम मोहम्मद निवासी बंब्यऊ, माहिरा पुत्री फारूक और फारूक पुत्र बशीर मोहम्मद निवासी बंब्यऊ के रूप में हुई है। ये सभी कार में सवार होकर अभी अपने गंत्वय की ओर निकलने वाले थे कि अचानक कार को मोड़ते समय चालक का नियंत्रण बिगड़ गया। इससे कार अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। कार को खाई में गिरता देख मदद के लिए आसपास के लोग वहां पहुंच गए। लोगों ने घायलों को खाई से निकालकर पहले सड़क तक पहुंचाया। इसके बाद घायलों को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज लाया गया। यहां पर प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें भर्ती कर लिया गया। चिकित्सा अधीक्षक अशोक कौशल ने बताया कि घायलों की हालत अब खतरे से बाहर है। पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव ने घटना की पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें