फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चम्बा: नशीले कैप्सूलों के साथ पकड़ा कार चालक

विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। नशे के खिलाफ छेड़े गए अभियान के तहत पुलिस की विशेष अन्वेषण इकाई ने चंबा शहर के व्यक्ति को नशीले कैप्सूलों के साथ दबोचा है। पुलिस ने जब बुधवार शाम को बारगाह मोड़ के पास नाका लगाया हुआ था तो वहां से गुजरने वाले हरेक वाहन की तलाशी ली जा रही थी। उसी दौरान सुल्तानपुर की तरफ से एक कार वहां पहुंची जिसे राकेश चौहान निवासी धड़ोग चला रहा था। जब पुलिस ने कार को तलाशी के लिए रुकवाया तो चालक ने गाड़ी की चेकिंग करवाने से इनकार कर दिया। इससे पुलिस को उस पर शक हो गया। शक के आधार पर जब पुलिस ने कार की तलाशी ली तो उसमें पुलिस को नशीली दवाओं के 19 कैप्सूल बरामद हुए। पुलिस ने नशीले कैप्सूलों को कब्जे में लेने के साथ ही चालक के खिलाफ सदर थाना चंबा में मामला दर्ज कर लिया। पुलिस उप अधीक्षक अजय कुमार ने बताया कि नशीली दवाई के साथ कार चालक को पकड़ा गया है। पुलिस मामले में आगामी कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें