चंबा-तीसा मार्ग पर बाईक की टक्कर से क्षतिग्रस्त कार।संवाद
चंबा। चंबा-तीसा मार्ग पर फोल्गत के पास कार और बाइक में भिड़ंत होने से बाइक चालक घायल हो गया। उसे उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज चंबा में भर्ती करवाया गया है। घायल की पहचान यतिन निवासी हमलगला के रूप में हुई है।
बताया जा रहा है कि यतिन शनिवार देर शाम को बाइक पर सवार होकर कियाणी से चंबा की तरफ आ रहा था। इस दौरान भद्रम की तरफ से जा रही कार के साथ उसकी फोल्गत में भिड़त हो गई, जिससे वह घायल हो गया। घटना के बाद उसे उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज चंबा पहुंचाया गया। उधर, सूचना मिलने पर पुलिस टीम भी मौके पर पहुंच गई और घटनास्थल पर जाकर मुआयना किया। वहीं, पुलिस ने हादसा किसकी गलती से हुआ है, यह जानने के लिए जांच शुरू कर दी है।
कार्यकारी चिकित्सा अधीक्षक डॉ. देवेंद्र कुमार ने बताया कि घायल का उपचार मेडिकल कॉलेज में चल रहा है।
चंबा-तीसा मार्ग पर बाईक की टक्कर से क्षतिग्रस्त कार।संवाद