भरमौर(चंबा)। चंबा भरमौर नेशनल हाईवे पर शुंकु दी टपरी के समीप एक निजी कार पहाड़ी से जा टकराई। गनीमत रही कि हादसे में किसी को चोटें नहीं आई है।
यह घटना सोमवार को पेश आई। बताया जा रहा है कि गाड़ी में चार लोग सवार थे, जो भरमौर से होली की तरफ जा रहे थे। मगर जैसे ही शुंकु की टपरी के समीप पहुंचे तो गाड़ी में तकनीकी खराबी आ गई और चालक ने गाड़ी को सीधा पहाड़ी से टकरा दिया। चालक की मुस्तैदी से बड़ा हादसा होने से टल गया।