चंबा। सैनिक कल्याण कार्यालय चंबा की ओर से पूर्व सैनिकों, वीर नारियों और उनके आश्रितों के लिए एक महत्वपूर्ण पहल की है।
सैनिक कल्याण कार्यालय चंबा के उपनिदेशक अनमोल पराशर ने बताया कि 25 मई 2026 को चंबा में सीएसडी (कैंटीन स्टोर्स डिपार्टमेंट) कैंटीन की विशेष सुविधा उपलब्ध करवाई जाएगी। यह सुविधा विशेष रूप से उन लोगों के लिए है जो नियमित रूप से सीएसडी सेवाओं का लाभ नहीं उठा पाते। सैनिक कल्याण कार्यालय के उपनिदेशक कैप्टन अनमोल पराशर (सेवानिवृत्त) ने बताया कि यह सुविधा 323 माउंटेन ब्रिगेड डलहौजी के सहयोग से दी जा रही है। इस आयोजन का उद्देश्य पूर्व सैनिकों और उनके परिवारों को आवश्यक दैनिक उपयोग की वस्तुएं सुलभ कराना है जिससे उन्हें दूरदराज क्षेत्रों में किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। बताया गया है कि यह अस्थायी सीएसडी कैंटीन चंबा शहर में पुलिस लाइन क्षेत्र के पास एसपी कार्यालय के सामने स्थित एसबीआई एटीएम के नजदीक स्थापित की जाएगी। इस कैंटीन में केवल ग्रोसरी आइटम्स ही उपलब्ध होंगे। इससे लोगों को रोजमर्रा की जरूरत की वस्तुएं उचित दरों पर मिल सकेंगी। संवाद