फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: हरदासपुरा में स्क्रीनिंग में मिला कैंसर से पीड़ित मरीज

Thu, 16 Nov 2023 10:16 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने स्क्रीनिंग के दौरान हरदासपुरा में एक कैंसर रोगी के साथ 17 ब्लड प्रेशर और शुगर के मरीजों की पहचान की। वीरवार को आयुष्मान भव: अभियान के तहत हरदासपुरा में स्वास्थ्य टीम ने लोगों के घरों में जाकर उपस्थिति दर्ज करवाई।
विज्ञापन

इस दौरान फार्मेसी अफसर देवेंद्र कुमार और संबंधित आशा वर्कर ने लोगों की स्क्रीनिंग की। इस दौरान एक घर में एक व्यक्ति कैंसर रोग से पीड़ित मिला। हालांकि, व्यक्ति पहले से कैंसर रोगी थी। उसका इलाज पहले से चल रहा है। ऐसे में व्यक्ति का पूरा नाम व पता स्वास्थ्य टीम ने अपने रिकॉर्ड में दर्ज किया, जिससे भविष्य में उसका डाटा विभाग के पास दर्ज रहे। इसके बाद जब टीम ने वार्ड के अन्य घरों में जाकर लोगों की स्क्रीनिंग की तो इसमें नौ लोग बीपी और आठ लोग शुगर से पीड़ित मिले। इन्हें अपना इलाज करवाने के लिए चंबा मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। इन लोगों को यह भी बताया गया कि समय पर इलाज करवाने से उनकी बीमारी भयंकर रूप धारण करने से पहले ही खत्म भी हो सकती है। अन्यथा, बीमारी भयंकर होने के बाद उसका इलाज भी मुश्किल हो जाता है। इस दौरान आशा वर्कर ने दस परिवारों के आभा कार्ड भी बनाए, जबकि 52 लोगों की स्क्रीनिंग की गई। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर कपिल शर्मा ने बताया कि आयुष्मान भव अभियान के तहत स्वास्थ्य टीमें लोगों के घरों में जाकर गैर संचारी रोगों की स्क्रीनिंग कर रही हैं। साथ ही आशा वर्कर परिवारों के आभा कार्ड भी बना रही हैं। इस अभियान में दर्जनों की संख्या में नए बीपी व शुगर के मरीज सामने आए हैं।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें