चंबा। महिला और पुरुषों के लिए 30 मार्च को उप रोजगार कार्यालय चुवाड़ी में निजी कंपनी के लिए असेंबली ऑपरेटर के 50 पदों के लिए कैंपस इंटरव्यू होंगे।
जिला रोजगार अधिकारी जितेंद्र सिंह वर्मा ने बताया कि शैक्षणिक योग्यता 10वीं, जमा दो और आईटीआई रखी गई है। दोनों वर्ग के लिए आयु सीमा 18 से 30 वर्ष निर्धारित की गई है। चयनित उम्मीदवारों को मासिक वेतन 13 से 14 हजार रुपये दिया जाएगा। खाना, यूनिफार्म और जूते के अलावा अन्य सुविधा भी उपलब्ध रहेगी। जॉब लोकेशन परवाणू होगी। आवेदक को शैक्षणिक योग्यता के मूल प्रमाण पत्र, पासपोर्ट साइज फोटो, रोजगार कार्यालय का प्रमाण पत्र, आधार कार्ड व बायोडाटा के साथ निर्धारित तिथि और स्थान पर सुबह 10:30 बजे पहुंचना होगा। संवाद