राजकीय महाविद्यालय चुवाड़ी के इको क्लब द्वारा परिसर सौंदर्यीकरण अभियान के अंतर्गत सफाई करते विद
- फोटो : डायट परिसर में जनगणना का प्रशिक्षण शिविर में मंचासीन अधिकारी। संवाद
चुवाड़ी (चंबा)। राजकीय महाविद्यालय चुवाड़ी के ईको क्लब की ओर से परिसर सौंदर्यीकरण अभियान के तहत विद्यार्थियों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभााई। विद्यार्थियों ने एकत्रित कचरे को जैव अप घटनीय और अजैव अप घटनीय श्रेणियों में अलग-अलग किया। इस गतिविधि में शशि बाला, इशिका, आयुष, कल्पना, अंकिता, कविता, काजल और मुस्कान ने सक्रिय भागीदारी निभाई। पृथक्करण के बाद उन्होंने जैव अप घटनीय कचरे को महाविद्यालय के कंपोस्टिंग यूनिट में डाला, जिससे उसे जैविक खाद में परिवर्तित किया जा सके। प्राचार्य डॉ. संजय सिंह पठानिया ने विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना करते हुए उन्हें भविष्य में भी अपने स्तर पर पर्यावरण संरक्षण के लिए इस प्रकार की गतिविधियों में बढ़-चढ़कर भाग लेने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम ने महाविद्यालय की प्रभावी कचरा प्रबंधन योजना को और मजबूत किया। ईको क्लब के नोडल अधिकारी डॉ. रूप लाल, महाविद्यालय के सदस्य, डॉ. संजीव कुमार, डॉ. पीतांबर दत्त, डॉ. मनोज कुमार, डॉ. अमृता, हंस राज बलबीर सिंह, अमित ख़ान, सुभाष चंद और विद्यार्थियों की सक्रिय भागीदारी ने इस पहल को सफल बनाते हुए पर्यावरण शिक्षा को बढ़ावा देने का कार्य किया।