फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: चुराह वन मंडल में छेड़ा पेड़ों से होर्डिंग हटाने का अभियान

Fri, 22 May 2026 11:00 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
चंबा पेड़ों पर लगे होर्डिंग को हटाते वन कर्मी।स्रोत विभाग
विज्ञापन
चुराह (चंबा)। वन मंडल चुराह में विभाग ने हरे पेड़ों पर प्रचार के लिए लटकाए होर्डिंग और बैनरों को हटाने का अभियान छेड़ दिया है।
विज्ञापन

डीएफओ रवि गुलेरिया ने वन मंडल के कर्मचारियों को निर्देश दिए हैं कि जहां भी हरे पेड़ों पर होर्डिंग लगे हैं, उन्हें तुरंत हटा दें। लोगों को भी जागरूक करें कि पेड़ों को बचाने में सहयोग दें। यदि पेड़ों को नुकसान होगा तो इसका असर मनुष्य के जीवन में भी दिखाई देगा। पंचायत चुनावों के दौरान चुराह वन मंडल के इलाकों में सड़क के किनारे पेड़ों पर होर्डिंग और बैनर लगे हुए दिखाई दे रहे थे। उम्मीदवार चुनाव प्रचार के लिए हरे पेड़ों का इस्तेमाल कर रहे थे। इस पर संज्ञान लेते हुए विभाग ने पेड़ों पर लटके होर्डिंग को हटाने का अभियान छेड़ दिया है। वन मंडल अधिकारी चुराह सुशील कुमार गुलेरिया ने बताया कि हरे पेड़ों पर किसी भी होर्डिंग को लटकाने के लिए कील नहीं ठोकी जा सकती। इसके अलावा भी कोई नुकसान पेड़ों को नहीं पहुंचाया जा सकता। इसी बात को ध्यान में रखकर पेड़ों से होर्डिंग व बैनर हटाए जा रहे हैं। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें