फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौकरी से इस्तीफा देकर डॉ. जनक ने तेज किया जन संवाद अभियान

विज्ञापन
होली क्षेत्र की अहलमी पंचायत में जन संवाद कार्यक्रम के दौरान भेड़ पालकों के साथ बैठकर भोजन करते ड - फोटो : Chamba
विज्ञापन
भरमौर (चंबा)। आईजीएमसी में तैनात चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर जनकराज ने नौकरी से इस्तीफा देने के बाद भरमौर में जन संवाद अभियान को तेज कर दिया है। इन दिनों वे जनजातीय क्षेत्र भरमौर और होली की दूरदराज पंचायतों में जाकर लोगों से संवाद कर रहे हैं।
विज्ञापन

उन्होंने होली क्षेत्र की एहलमी पंचायत में जाकर लोगों से मुलाकात की। इस दौरान लोगों ने उन्हें अपने कई समस्याएं बताईं। इनका समाधान करवाने के लिए उन्होंने लोगों को आश्वासन दिया। पंचायत तक पहुंचने तक बीच रास्ते में उन्हें जो भी मिला, उनके साथ उन्होंने बात की। बच्चों के साथ उनके भविष्य को लेकर बात की। साथ ही अच्छा नागरिक बनने के लिए उनका मार्गदर्शन भी किया। बुजुर्गों के पांव छूकर उनका आशीर्वाद लिया। संवाद के दौरान वे जिनके साथ भी मिले, उन्होंने यही कहा कि अगर वे चुनाव में उतरते हैं तो वे उनका साथ देने को तैयार हैं। उन्होंने संवाद कार्यक्रम के दौरान बीच रास्ते में खाना खा रहे भेड़ पालकों के साथ बैठकर भोजन किया। वहीं, उनके जनसंवाद कार्यक्रम ने सत्ता पक्ष और विपक्ष की नींद उड़ा दी है। इससे पहले वे जनजातीय क्षेत्र पांगी का दौरा कर चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें