फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: आधे रास्ते तक ही जा रहीं बसें, पैदल करना पड़ रहा सफर

विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। हिमाचल पथ परिवहन निगम की लोकल बसें पिछले चार दिन से निर्धारित स्थानों तक नहीं पहुंच पा रही है। इसके चलते लोगों की दिक्कतें भी काफी बढ़ चुकी हैं। जुम्हार, खज्जियार सहित अन्य कई रूटों की सरकारी बसें आधे रास्ते तक ही जा पा रही हैं। बर्फबारी से सड़कें बंद होने से आधे रास्ते में ही सवारियों को उतरना पड़ रहा है। इसके चलते मीलों का सफर यात्रियों को पैदल ही तय करना पड़ रहा है। इससे सवारियों की दुश्वारियां काफी बढ़ चुकी हैं। जानकारी के मुताबिक सुबह और शाम के समय खज्जियार और जुम्हार के लिए जाने वाली बसों में ऐसी समस्याएं पेश आ रही हैं। वहीं, दूसरी ओर जनजातीय क्षेत्र होली के करीब चार रूटों पर भी बसें नहीं पहुंच रही हैं। यात्रियों रमेश कुमार, योगेश कुमार, परमेश कुमार, सुनील कुमार, अमित कुमार, रोशन लाल, शक्ति प्रसाद, संजय शर्मा आदि का कहना है कि परिवहन निगम की ओर से बसें तो भेजी जा रही हैं लेकिन बीच राह ही सवारियों को उतरना पड़ रहा है। आगे का सफर पैदल तय करना पड़ रहा है। उन्होंने जिला प्रशासन से मांग की है कि जल्द सड़कों से बर्फ हटाई जाए। एचआरटीसी के क्षेत्रीय प्रबंधक शुगल सिंह का कहना है कि बारिश और बर्फबारी होने से सड़कें बंद हैं। इसके चलते लोकल रूट की बसें निर्धारित स्थानों तक नहीं पहुंच पा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें